Om Jai Shiv Omkara
ॐ जय शिव ओंकारा
The traditional Hindi aarti contemplating the unity of Brahma, Vishnu and Sadashiva within Om.
Dedicated toLord Shivaॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे।हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता।जगकर्ता जगभर्ता जग संहारकर्ता॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे।कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
Related prayers
Om Jai Gangadhar ↗Kailasavasi Shiva Aarti ↗Jayati Jayati Jag-Nivas ↗What does Om Jai Shiv Omkara mean?
This aarti celebrates Shiva as Omkara and sees creation, preservation and dissolution as expressions of one divine reality.