Bhajan
प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी
Prabhu Ji Tum Chandan Hum Pani
Sant Ravidas expresses inseparable devotion through everyday images: sandalwood and water, lamp and wick, pearl and thread, master and servant.
समर्पितभगवान रामअब कैसे छूटे राम नाम रट लागी।
प्रभु जी, तुम चन्दन हम पानी,जाकी अँग-अँग बास समानी ॥
प्रभु जी, तुम घन बन हम मोरा,जैसे चितवत चन्द चकोरा ॥
प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती,जाकी ज्योति बरै दिन राती ॥
प्रभु जी, तुम मोती हम धागा,जैसे सोनहिं मिलत सुहागा ॥
प्रभु जी, तुम स्वामी हम दासा,ऐसी भक्ति करै रैदासा ॥
प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी का अर्थ
Sant Ravidas expresses inseparable devotion through everyday images: sandalwood and water, lamp and wick, pearl and thread, master and servant.