ॐ जय लक्ष्मी माता
Om Jai Lakshmi Mata
A popular Hindi aarti to Maa Lakshmi, widely sung during Diwali and Friday worship.
समर्पितमाँ लक्ष्मीॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।तुमको निशिदिन सेवत हर विष्णु विधाता ॥
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पत्ति दाता।जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॥
तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभदाता।कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता ॥
जिस घर तुम रहती हो, ताँहि में हैं सद्गुण आता।सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
शुभ गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता।रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॥
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता।उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।तुमको निशिदिन सेवत हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता का अर्थ
The aarti venerates Lakshmi as the source of auspiciousness, prosperity, sustenance and divine grace.