Bhajan
मोको कहाँ ढूँढे रे बन्दे
Moko Kahan Dhoondhe Re Bande
Kabir turns the seeker inward: the Divine is not confined to a shrine, ritual or distant pilgrimage, but is discovered in immediate, living faith.
समर्पितभगवान राममोको कहाँ ढूँढे रे बन्दे,मैं तो तेरे पास में ॥
ना तीरथ में, ना मूरत में,ना एकान्त निवास में।ना मन्दिर में, ना मस्जिद में,ना काबे कैलास में ॥१॥
ना मैं जप में, ना मैं तप में,ना मैं बरत उपास में।ना मैं क्रिया करम में रहता,नहीं जोग संन्यास में ॥२॥
खोजी होय तुरत मिल जाऊँ,इक पल की तलाश में।कहत कबीर सुनो भाई साधो,मैं तो हूँ विश्वास में ॥३॥
मोको कहाँ ढूँढे रे बन्दे का अर्थ
Kabir turns the seeker inward: the Divine is not confined to a shrine, ritual or distant pilgrimage, but is discovered in immediate, living faith.