Om Jai Gange Mata
ॐ जय गंगे माता
The traditional Hindi Ganga aarti sung in homes and at observances connected with the sacred river.
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥ ॐ जय गंगे माता ॥
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता।शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥ ॐ जय गंगे माता ॥
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता।कृपा-दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता॥ ॐ जय गंगे माता ॥
एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता।यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता॥ ॐ जय गंगे माता ॥
आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता।सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता॥ ॐ जय गंगे माता ॥
What does Om Jai Gange Mata mean?
A short household aarti remembering Ganga's purity, the deliverance of Sagara's sons and the river as a compassionate refuge. Its traditional fruit language is presented as poetry rather than a guarantee.